फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव, दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव ओढपुरा में गांव के बाहर खेतों में विवाहिता का शव पेड़ पर लटका मिला। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति सहित चार के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
जनपद बदायूं के थाना उझानी क्षेत्र के गांव हुसैनपुर खेड़ा निवासी छत्रपाल ने अपनी बेटी रामप्यारी की शादी करीब पांच साल पहले हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव ओढपुरा निवासी भीकम के साथ की थी। आरोप है कि शादी के समय से ही ससुराल पक्ष के लोग दिए गए दान दहेज के खुश नहीं थे। जिसे लेकर वह आए दिन रामप्यारी को परेशान करते थे। शुक्रवार की सुबह गांव से करीब पांच सौ मीटर दूर खेत में एक पेड़ पर विवाहिता का शव ग्रामीणों को लटका दिखाई दिया।
विज्ञापन

आरोप है कि पति, सास, जेठ व जेठानी ने विवाहिता की हत्या कर शव को पेड़ पर लटका दिया। सूचना के बाद थाना प्रभारी विनोद कुमार मौके पर पहुंच गए। पुलिस के पहुंचने से पहले की ग्रामीणों ने शव को नीचे उतार लिया। बेटी की मौत की सूचना के बाद पिता छत्रपाल अपने परिजनों के साथ ओढपुरा पहुंच गए। ससुराल पक्ष के लोग मौके से फरार हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम लिए भेजा। तहरीर के आधार पर पति भीकम सहित चार के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

विवाहिता का शव पेड़ पर लटका होने की सूचना मिली थी। मामले में पिता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी घर से फरार हो गए हैं, उनकी तलाश की जा रही है। आगे की कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी।
विनोद कुमार, एसएचओ कोतवाली हाथरस जंक्शन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें