न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव नगला अहीर में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मायके पक्ष के लोगों ने पति सहित चार लोगों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
जनपद एटा के थाना अवागढ़ गांव मिर्जापुर निवासी प्रेमपाल सिंह ने अपनी बेटी मिथलेश की शादी अप्रैल 2018 में हाथरस जंक्शन के गांव नगला अहीर निवासी कन्हैया लाल पुत्र सोनपाल के साथ की थी। बुधवार की रात को मायके वालों को सूचना दी गई कि उनकी बेटी की हालत ज्यादा खराब है, लेकिन मायके के लोग नगला अहीर पहुंचे तो उन्हें मिथलेश का शव मिला।
उनके आने से पहले ही पति व अन्य ससुरालीजन भाग गए। मौके पर पुलिस पहुंच गई। पिता की तहरीर पर पुलिस ने दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया। एसएचओ विनोद कुमार ने बताया कि इस मामले में पति सहित चार के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।