न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कार्य में लापरवाही बरतने पर लाढ़पुर चौकी प्रभारी को लाइन हाजिर किया गया है। वहीं कोतवाली हाथरस गेट से एसआई सत्यपाल को लाढ़पुर चौकी की जिम्मेदारी दी गई है। पुलिस लाइन से एसआई वीर सिंह को कोतवाली हाथरस गेट भेजा गया है।
पिछले दिनों कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव लाखनू व मझोला के लोगों में विवाद हो गया था, जिसके बाद काफी संख्या में लोग लाढ़पुर चौकी पहुंचे थे। इसके बाद भी चौकी प्रभारी धर्मेंद्र गोस्वामी ने मामले में गंभीरता नहीं दिखाई। इस कारण वह लोग कोतवाली हाथरस जंक्शन पहुंच गए। इसकी रिपोर्ट एसएचओ विनोद कुमार ने एसपी को सौंपी, जिसके बाद एसआई धर्मेंद्र गोस्वामी को लाइन हाजिर कर दिया गया है।
अब उनके स्थान पर कोतवाली हाथरस गेट में तैनात एसआई सत्यपाल सिंह को लाढ़पुर पुलिस चौकी का प्रभारी बनाया गया है। एसपी गौरव बंसवाल ने बताया कि एसएचओ की रिपोर्ट कार्य में लापरवाही बरते जाने पर चौकी प्रभारी लाढ़पुर धर्मेंद्र गोस्वामी को लाइन हाजिर किया गया है। एसआई वीर सिंह को पुलिस लाइन से हाथरस गेट भेजा है।