फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: ठंड का सितम जारी, अलीगढ़ में 28 दिसंबर तक सभी स्कूल बंद

Wed, 25 Dec 2019 09:53 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
ठंड का कहर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन ने सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी किया है। सभी स्कूल 28 दिसंबर तक बंद रहेंगे। बता दें कि अकेले उत्तर प्रदेश में ठंड के कारण करीब 20 लोगों की मौत हो चुकी है।  

विज्ञापन


इधर, हाथरस में कई स्कूल संचालकों के लिए डीएम का आदेश कोई मायने नहीं रख रहा है। तभी तो उन्होंने आदेश को हवा में उड़ाते हुए कड़ाके की ठंड के बाद भी मंगलवार को अपने स्कूल खोले।

डीएम के निर्देश के बाद भी जिले में शीतलहर के अवकाश में भी मंगलवार को कई स्कूल कॉलेज खुले। कहीं पर प्री बोर्ड परीक्षा के नाम पर बच्चों को स्कूल बुलाया गया तो कहीं पर और कारण बता कर बच्चों को स्कूल आने के लिए मजबूर किया गया।
विज्ञापन


बाईपास अलीगढ़ रोड गांव जोगिया के निकट स्थित एक स्कूल भी डीएम के आदेश हवा में उड़ाते हुए खुला, जबकि शासन के निर्देश पर डीएम ने 19, 20 और 21 दिसंबर की छुट्टी के बाद 23 व 24 दिसंबर का भी शीत कालीन अवकाश घोषित करते हुए सभी शैक्षणिक संस्थानों (नर्सरी से डिग्री कॉलेज) को बंद रखने के निर्देश दिए थे, लेकिन कुछ प्राइवेट स्कूल संचालकों पर डीएम के आदेशों का कोई असर नहीं दिखा।

बीएसए हरीशचंद्र ने बताया था कि अगर कोई स्कूल ठंड के अवकाश में खुला है तो इस बारे में जानकारी की जाएगी, ताकि उसके खिलाफ कार्रवाई की जा सके।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें