हाथरस : इलायची वाली धर्मशाला में टीकाकरण शिविर का उद्घाटन करतीं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचि?
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
इंटरनेशनल एडवोकेट आर्गेनाइजेशन के बैनर तले इलायची वाली धर्मशाला में टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें काफी लोगों ने कोरोना रोधी टीका लगवाया। शिविर का उद्घाटन सिविल जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चेतना सिंह ने किया।
वरिष्ठ अधिवक्ता ने कार्यक्रम की सराहना की। जिलाध्यक्ष त्रिलोकी शर्मा ने कहा कि वादकारियों के साथ आर्गेनाइजेशन जनहित में तमाम कार्य करता है। अपर जिला शासकीय अधिवक्ता नीलकमल कुलश्रेष्ठ ने भी टीकाकरण को जरूरी बताया और जनहित में आर्गेनाइजेशन की पहल की सराहना की।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष महिला विंग मनु भट्ट, देवेश दीक्षित, हेमंत वार्ष्णेय, विष्णु शर्मा आदि ने सिविल जज का भगवान श्रीराधाकृष्ण की तस्वीर भेंटकर स्वागत किया। शिविर में हेमंत वार्ष्णेय एडवोकेट, राधेलाल पचौरी, मनु भट्ट, त्रिलोकी शर्मा, आरपी सिंह, संजय दीक्षित, सुधीर चौधरी, यतीश शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद