फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: जिले की कई ग्राम पंचायतों को नगर पंचायत के दर्जे का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले की कई ग्राम पंचायतें नगर पंचायत के दर्जे का इंतजार
विज्ञापन

नगर पंचायत बनने के सभी मानक पूरी करती हैं यह ग्राम पंचायतें
अलीगढ़ के मडराक को नगर पंचायत का दर्जा मिलने के बाद यहां भी जगी उम्मीद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। अलीगढ़ जिले के गांव मडराक को नगर पंचायत का दर्जा मिलने के बाद इस जिले के कई बड़ी ग्राम पंचायतों को भी नगर पंचायत का दर्जा मिलने की आस जगी है। कई बार इनके प्रस्ताव भी भेजे जा चुके हैं। यह ग्राम पंचायतें आबादी और अन्य सुविधाओं के लिहाज से नगर पंचायत बनने के मानक पूरे कर रही हैं।
जिले में वर्तमान में दो नगर पालिका और सात नगर पंचायतें हैं। इस जिले में कई बड़ी ग्राम पंचायतें भी हैं। इसमें सादाबाद क्षेत्र में बिसावर, कुरसंडा, मानिकपुर, सिंकदराराऊ में कचौरा, बाजिदपुर, अगसौली हाथरस में लाढ़पुर, परसारा काफी बड़ी ग्राम पंचायतें हैं। इनमें से कुछ ग्राम पंचायतों को तो कई बार नगर पंचायत बनाने की मांग उठ चुकी है। यहां के लोग कई बार मांग कर चुके हैं कि उनकी ग्राम पंचायतों में नगर जैसी सुविधाएं दी जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब निकटवर्ती अलीगढ़ जिले के मडराक को नगर पंचायत का दर्जा दिया गया है तो ऐसे में फिर यह उम्मीद जताई जा रही है कि हो सकता है कि जिले की भी किसी बड़ी ग्राम पंचायत को शासन नगर पंचायत का दर्जा दे दे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें