अब हाथरस के लोगों को मिलेगा गंगा जल
काफी मात्रा में शहर के डाकघरों में उपलब्ध होगा गंगा जल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। अब हाथरस के लोगों को आसानी से गंगोत्री का गंगाजल उपलब्ध होगा। जल्द मुख्य डाकघर में गंगाजल आएगा। अलीगढ़ में गंगाजल का टेंडर हो गया है।
उल्लेखनीय है कि डाक विभाग बदलते परिवेश में हाईटेक होने के साथ लोगों को उनकी जरुरत का सामान भी उपलब्ध कराने की कवायद में जुट गया है। अलीगढ़ रीजन के अंतर्गत आने वाले शहर के मुख्य डाकघर में उपभोक्ताओं को जल्द गंगाजल मिलने लगेगा।
डाक विभाग तीस रुपये में दो सौ एमएल की बोतल में गंगोत्री का गंगाजल देगा। इस मामले में एएसपी चंद्रशेखर सिंह का कहना है कि अलीगढ़ में गंगाजल का टेंडर हो गया है। तीस रुपये में दो सौ एमएल गंगाजल मिलेगा। जल्द मुख्य डाकघर में गंगाजल आएगा।