फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस मंडी: धान की बंपर आवक से लगा लंबा जाम, एक गेट से एंट्री-एग्जिट से बिगड़े हालात, फंसे स्कूली वाहन

Thu, 22 Oct 2026 10:26 AM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

अचानक बढ़ी इस भीड़ और जाम की स्थिति से सबक लेते हुए मंडी प्रशासन अब व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में जुट गया है, जिससे किसानों, आढ़तियों और राहगीरों को आवागमन में किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
अलीगढ़ रोड पर लगी धान से लदे ट्रैक्टरों की कतार - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस में मौसम साफ होते ही धान की आवक फिर तेज हो गई है। बुधवार सुबह से ही मंडी समिति में धान से लदे ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की कतारें लग गईं। सुबह के वक्त मुख्य मार्ग पर भारी दबाव और आवागमन के लिए केवल एक ही गेट होने के कारण यह हालात पैदा हुए। जाम में स्कूली वाहन भी फंस गए, जिससे बच्चे देरी से स्कूल पहुंचे।

विज्ञापन


मंडी समिति के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले दिनों बारिश के कारण आवक लगभग थम सी गई थी। सोमवार और मंगलवार को मौसम साफ होने और तेज धूप खिलने के बाद बुधवार तड़के करीब तीन बजे से ही आसपास के ग्रामीण इलाकों से धान से लदे वाहन मंडी पहुंचने शुरू हो गए थे। सुबह सात बजे से नौ बजे तक स्थिति सबसे ज्यादा विकट रही, जब अलीगढ़ रोड के दोनों ओर करीब एक-एक किलोमीटर तक ट्रैक्टरों की लंबी कतारें लगी रहीं। मुख्य गेट से ही वाहनों के प्रवेश और निकासी होने के कारण स्थिति और अधिक बिगड़ गई। 

पुलिस को करनी पड़ी मशक्कत
हाथरस गेट कोतवाली पुलिस और यातायात पुलिस को जाम की सूचना मिलते ही मौके पर मोर्चा संभालना पड़ा। पुलिसकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद यातायात को सुचारू कराया और जाम खुलवाया। हालांकि, शाम तक मंडी में धान की आवक का सिलसिला रुक-रुककर जारी रहा।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

जाम में फंसी स्कूल बस - फोटो : संवाद
5.5 लाख क्विंटल से अधिक पहुंचा धान
मंडी प्रशासन के अनुसार, मौस्तम खुलने के बाद बुधवार को अकेले एक दिन में करीब 42 हजार क्विंटल धान की आवक होने की संभावना है। इसके साथ ही इस सीजन में अब तक मंडी में कुल 5.5 लाख क्विंटल धान की आवक दर्ज की जा चुकी है। यहां से बेहतर गुणवत्ता और उन्नत किस्म का धान पंजाब और हरियाणा की चावल मिलों में भेजा जा रहा है।

व्यवस्था सुधारने में जुटा प्रशासन
अचानक बढ़ी इस भीड़ और जाम की स्थिति से सबक लेते हुए मंडी प्रशासन अब व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में जुट गया है, जिससे किसानों, आढ़तियों और राहगीरों को आवागमन में किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। मंडी सचिव अनिल कुमार ने बताया कि खरीद के साथ ही ट्रकों के जरिये माल की निकासी कराई जा रही है।

नहीं कट पा रहीं प्रवेश परची
सैकड़ों की संख्या में ट्रैक्टरों के पहुंचने के कारण मंडी समिति की कार्यप्रणाली भी प्रभावित रही। बुधवार को किसानों को प्रवेश परची नहीं दी गई, लेकिन केवल अंदाजे से रजिस्टर पर वाहनों की एंट्री कर ली गई। धान की आवक बढ़ने से प्रवेश परची प्रक्रिया अंदाजे पर चल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें