फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : कानून व्यवस्था एवं महिला संबंधित अपराधों का करें गुणवत्तापूर्ण निस्तारण

विज्ञापन
तहसील दिवस में समस्याएं सुनते कमिश्नर, डीआईजी, डीएम एवं एसपी। संवाद - फोटो : SIKANDHRA RAHU
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
विज्ञापन

तहसील सभागार कक्ष में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में मंडलायुक्त, पुलिस उपमहानिरीक्षक, जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने फरियादियों की शिकायतें सुनीं। इस दौरान 192 शिकायतें आईं, जिनमें 10 का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। अधिकारियों ने कानून व्यवस्था एवं महिला अपराधों से जुड़े मुकदमों के समय से गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निदेश दिए।
तहसील सभागार में सुबह से एसडीएम तहसीलदार, सीडीओ व दोपहर में जिलाधिकारी रमेश रंजन एवं पुलिस अधीक्षक विकास कुमार वैद्य ने फरियादियों की फरियाद सुनी। दोपहर को अचानक मंडलायुक्त गौरव दयाल, डीआईजी दीपक कुमार भी तहसील पहुंच गए। इस दौरान मंडलायुक्त ने तहसील दिवसों के प्रार्थनापत्रों के निस्तारण की स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन

तहसील दिवस रजिस्टर तथा निस्तारित प्रकरणों का अवलोकन किया। जिसमें शिकायतों के निस्तारण की आख्या संतोषजनक न होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्होंने उपजिलाधिकरी अंकुर वर्मा को मौके पर जाकर यथास्थिति का जायजा करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे तहसील दिवस के सभी प्रकरणों का गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें और निस्तारण के बाद शिकायतकर्ता की संतुष्टि के संबंध में फोन के माध्यम से संपर्क अवश्य करे।
डीआईजी दीपक कुमार ने महिला उत्पीड़न व सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था आदि से संबंधित तहसील दिवस के प्रार्थना पत्रों के निस्तारण की पुलिस अधीक्षक से पूछताछ की। उन्होंने पुलिस से तहसील दिवस के प्रकरणों के समयबद्ध एव गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर जोर देते हुए प्रभावी निस्तारण पर जोर दिया।
विज्ञापन

मौके पर मुख्य विकास अधिकारी साहित्य प्रकाश मिश्र, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ मंजीत सिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार, डीएसओ एसपी शाक्य, एसडीएम अंकुर वर्मा, तहसीलदार सुशील कुमार, सीओ सुरेंद्र सिंह, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह, एसआई सोनू सिंह राजौरा, नगर पालिका अधिशासी अधिकारी अनिल कुमार, एसडीओ विद्युत आफताब आलम, ईओ रमा दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें