फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : मुख्य डाकघर होगा सीसीटीवी कैमरों से लैस, मिलेगी राहत

सार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरसशहर के मुख्य डाकघर में आने वाले लोगों अब तीसरी नजर से निगरानी होगी।दिवाली से पहले मुख्य डाकघर कैमरे से लैस होगा।
विज्ञापन
हाथरस : मुख्य डाकघर का भवन। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शहर के मुख्य डाकघर में आने वाले लोगों अब तीसरी नजर से निगरानी होगी। इससे उपभोक्ताओं की सुरक्षा हो सकेगी। आधा दर्जन कैमरे लगाने का प्रस्ताव प्रधान डाकघर अलीगढ़ को पहुंच गया है। जल्द डाकघर में कैमरे लगाने का काम शुरू हो जाएगा।
उल्लेखनीय है कि शहर के मुख्य डाकघर में हर रोज काफी लोग कामकाज से आते हैं। डाकघर में बारी को लेकर व अन्य कारणों को लेकर विवाद होता रहता है। इसकी सूचना पोस्टमास्टर ने आला अफसरों को दी। इसके बाद प्रधान डाकघर के अधिकारियों ने हाथरस पोस्टमास्टर से कैमरों की उपलब्धता के बारे में जानकारी मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्टमास्टर रामबाबू सिंह ने सीसीटीवी कैमरे लगवाने का प्रस्ताव बनाकर भेज दिया है। दिवाली से पहले मुख्य डाकघर कैमरे से लैस होगा। इससे वहां होने वाली हर गतिविधि पर नजर रहेगी। पोस्टमास्टर रामबाबू सिंह का कहना है कि छह कैमरे जल्द लगाए जाएंगे। प्रस्ताव बनाकर भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें