फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : बिजली की बकाया वसूली में जनप्रतिनिधियों का अड़ंगा

सार

विभाग बकाया वसूली का दबाव बनाने के लिए बकायेदारों के कनेक्शन काट रहा है, लेकिन जनप्रतिनिधि बिजली अफसरों से कनेक्शन जोड़ने की सिफारिश कर रहे हैं। बकाया लाने के लिए अफसर शहर से देहात तक खाक छान रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्र के उपकेंद्र से एक करोड़ व शहर के उपकेंद्र से दो करोड़ हर माह लाने का लक्ष्य दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

एक तरफ बिजली विभाग के अधिकारी बकाया वसूलने के लिए एड़ी से चोटी तक का जोर लगा रहे हैं तो दूसरीतरफ जनप्रतिनिधि उनके प्रयासों में अड़ंगा लगा रहे हैं। विभाग बकाया वसूली का दबाव बनाने के लिए बकायेदारों के कनेक्शन काट रहा है, लेकिन जनप्रतिनिधि बिजली अफसरों से कनेक्शन जोड़ने की सिफारिश कर रहे हैं।
विभाग को गांव में एक विद्युत उपकेंद्र से हर माह एक करोड़ व शहर में दो करोड़ रुपये वसूलने का लक्ष्य मिला है। बकाया लाने के लिए अफसर शहर से देहात तक खाक छान रहे हैं। 10 हजार रुपये से ऊपर के बकायेदारों के कनेक्शन काटे जा रहे हैं। कनेक्शन काटने के बाद विभागीय अधिकारियों के पास जनप्रतिनिधियों के फोन आ रहे हैं कि कनेक्शन जुड़वा दो।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसे लेकर अफसर खासे परेशान हैं। अब विद्युत उपकेंद्र वार बकाया वसूली के लिए लक्ष्य तय कर दिए गए है। ग्रामीण क्षेत्र के उपकेंद्र से एक करोड़ व शहर के उपकेंद्र से दो करोड़ हर माह लाने का लक्ष्य दिया गया है। इसे लेकर अधिकारियों के माथे पर चिंता की लकीरें साफ देखी जा सकती हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें