फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : आदर्श महापुरुष थे महर्षि वाल्मीकि

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
विज्ञापन

महर्षि वाल्मीकि की जयंती बुधवार को क्षेत्र में धूमधाम से मनाई गई। स्कूलों में विचार गोष्ठियां आयोजित की गई। वक्ताओं ने कहा कि जिस महर्षि वाल्मीकि ने प्रभु राम के पुत्रों का लालन पालन किया रामायण जैसा महान धार्मिक ग्रंथ लिखा वे वास्तव में महान पूज्यनीय थे।
नगर के कासगंज रोड स्थित सपा के कैंप कार्यालय पर आयोजन में महर्षि के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए सपा नेता महेंद्र सोलंकी ने कि वाल्मीकि महान व इतिहास पुरुष हैं। प्रमुख रूप से थे हरवीर सिंह तोमर, रोहिताश्व यादव, रामकिशन बबलू, जय किशन यादव, राहल शर्मा पहलवान, पुष्पेंद्र पुण्ढीर, सारिक मेव, राजेश कुमार आदि।
विज्ञापन

नगर के रेलवे रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में महर्षि वाल्मीकि जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में भैया बहनों ने लव कुश एवं महर्षि वाल्मीकि व राम दरबार की मनमोहक प्रस्तुति दी। मौके पर प्रधानाचार्य सुभाष कुमार, अजब सिंह, कृष्णचंद्र शर्मा, आरपी सिंह, शैलेंद्र सिंह जादौन, विजेंद्र कुमार शर्मा, सुमन मल्होत्रा थे।
नगर के अमोलचंद्र पब्लिक स्कूल में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के तत्वाधान में वाल्मीकि जयंती पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि विद्यालय के एमडी विपिन वार्ष्णेय ने कहा कि दुनिया में पहले श्लोक की रचना महर्षि वाल्मीकि ने की थी। मौके पर आशीष दीप, शांतम माहेश्वरी, देव वार्ष्णेय, माधव, आकाश, शिल्पी माहेश्वरी, राजीव वार्ष्णेय, राजेश भारद्वाज, प्रधानाचार्य नितिन चड्ढा थे।
जीटी रोड स्थित महर्षि वाल्मीकि मंदिर पर समाज के लोगों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि दी। सफाई कर्मी नेता निरंजन प्रकाश ने कहा कि हमें अपने महर्षि के बताए मार्ग पर चलना होगा। प्रमुख थे नेम सिंह, राजेश जमादार, निर्मल दास, जगदीश कामली, रिषीपाल, दीपेश वाल्मीकि, दिनेश जमादार, मुरारी लाल, अरुण, वीरेंद्र देवेंद्र, संगीत कुमार, वीरेश, सोनू, राहुल, बॉवी, वीरबहादुर आदि थे।
विज्ञापन

इधर, तरुण वैली ग्रांस पर वाल्मीकि जयंती पर सुरेंद्र सिंह पुंढीर, नरेंद्र शर्मा, जेपी गुप्ता, राजीव जादौन, धर्मेंद्र सिसोदिया, अजेंद्र पुण्ढीर, हरि बाबू राना, संतोष पुण्ढीर, अश्विन पुण्ढीर, ललित पुण्ढीर, प्रकाश पुण्ढीर, रामे चौहान, रामप्रताप चौहान, जयवीर सिसोदिया आदि।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें