फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : बोरा सिलते समय मशीन में लगी आग

विज्ञापन
हाथरस : बिसावर में गेहूं क्रय केंद्र पर मशीन में लगी आग से गेहूं के बोरों को बचाते लोग। - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन

बिसाबर में शनिवार को गेहूं खरीद केंद्र पर शनिवार की दोपहर बोरा सीते समय बोरा सीने वाली मशीन की केबल में शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। कर्मचारियों ने पानी आदि डालकर आग पर काबू पाया। केंद्र पर गेहूं खरीद के करीब 810 कट्टे रखे थे, इनमें से आग की चपेट में करीब 200 बोरे आ गए, किसी तरह कर्मचारियों व किसानों ने जैसे तैसे आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

गेहूं खरीद केंद्र प्रभारी उदयराज ने इससे अधिकारियों को तत्काल अवगत कराया। सूचना पर फायर बिग्रेड की गाड़ी भी मौके पर पहुंच गई, लेकिन तब तक आग पर काबू पा लिया गया था। सूचना मिलने पर मौके पर नोडल अधिकारी अनिल गौतम भी पहुंच गए और घटना का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें