फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : पंचायत चुनाव में खपने जा रही शराब पकड़ी

विज्ञापन
हाथरस : कोतवाली सदर पुलिस द्वारा अवैध शराब के साथ पकडे़ तीन लोग व बरामद कार। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

पंचायत चुनाव में मतदाताओं को लुभाने के लिए तरह-तरह के हथकंडे प्रत्याशी व उनके समर्थन आजमा रहे हैं। जमकर शराब की दावतें हो रही हैं। कोतवाली सदर पुलिस ने तीन लोगों को 300 क्वार्टर अंग्रेजी शराब और हाथरस जंक्शन पुलिस ने दो लोगों को 75 क्वार्टर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। यह शराब चुनाव में खपाने के मकसद से लाई जा रही थी।
कोतवाली नगर पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने जलेसर रोड पर नाले के पास एक कार को रोका। तलाशी के दौरान कार में 300 क्वार्टर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई। यहां से कार सवार तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। इनमें राकेश शर्मा निवासी मोहल्ला नाई पाड़ा रामजी द्वारा, इंद्रजीत पुत्र रोहन सिंह निवासी सुसावली और मुकेश पुत्र बालकिशन निवासी रंगपुरा थाना चंदपा का नाम शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार राठी, एसआई सर्वेश कुमार, एचसी रमेश सिंह, सुरजीत सिंह, विशाल यादव शामिल थे। कोतवाली हाथरस जंक्शन पुलिस ने दो लोगों सोनवीर पुत्र रघुराज सिंह निवासी हसायन और संजय कुमार पुत्र भरत सिंह निवासी ग्राम ज्ञानपुर हसायन को सलेमपुर के पास से 75 क्वार्टर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें