फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : निबंध में लकी, मेहंदी में नाजमीन और रंगोली में इल्मा ग्रुप ने मारी बाजी

विज्ञापन
सादाबाद इंटर कॉलेज में स्वीप कार्यक्रम के तहत पोस्टर बनाकर मतदाताओं को जागरूक करते विद्यार्थी। - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

सादाबाद इंटर कॉलेज, सादाबाद में बृहस्पतिवार को तहसील स्तरीय स्वीप कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ नायब तहसीलदार रामगोपाल और प्रधानाचार्य राजेश कुमार ने किया। कार्यक्रम में रंगोली, मेहंदी, क्विज, पोस्टर एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। निबंध में लकी, मेहंदी में नाजमीन और रंगोली में ग्रुप इल्मा ने बाजी मारी।
निबंध प्रतियोगिता में सादाबाद इंटर कॉलेज सादाबाद के लकी शर्मा ने प्रथम स्थान, महाराजा अग्रसेन गर्ल्स इंटर कॉलेज सादाबाद की मोनिका ने द्वितीय स्थान, एमएल इंटर कॉलेज सहपऊ के चंद्रशेखर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मेहंदी प्रतियोगिता में सादाबाद इंटर कॉलेज सादाबाद की नाजमीन ने प्रथम तथा नगीना ने द्वितीय स्थान और महाराजा अग्रसेन गर्ल्स इंटर कॉलेज सादाबाद की भूमिका राना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

क्विज प्रतियोगिता में दीपक उपाध्याय और करन कुमार की टीम ने प्रथम, गुंजन और विकास की टीम ने द्वितीय, सोनिया और नम्रता की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पोस्टर प्रतियोगिता में सादाबाद इंटर कॉलेज सादाबाद के अरुण कुमार ने प्रथम, महाराजा अग्रसेन गर्ल्स इंटर कॉलेज सादाबाद की मनीषा ने द्वितीय तथा निशा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
रंगोली प्रतियोगिता में ग्रुप इल्मा सादाबाद इंटर कॉलेज सादाबाद ने प्रथम, ग्रुप संजना राजकीय हाई स्कूल मढ़ापिथू ने द्वितीय, सिमरन ग्रुप श्री महाराजा अग्रसेन गर्ल्स इंटर कॉलेज सादाबाद ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के समापन पर नायब तहसीलदार सादाबाद राम गोपाल ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

इस दौरान मतदाता जागरूकता को लेकर भी कई तरह के कार्यक्रम हुए। पोस्टर, बैनर के जरिए भी लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर मेवाराम, इमरान, धर्मवीर सिंह, उजाला सिंह, पुष्पा देवी, शिक्षक व कर्मचारियों का सहयोग रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें