फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: फिर सुबह से ही शराब की दुकानों पर लग गई लंबी-लंबी कतारें

विज्ञापन
हाथरस: इगलास रोड पर नगला सड़क के निकट अंग्रेजी शराब की दुकान पर लगी लंबी लाइन। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

क्षेत्र में दूसरे दिन भी शराब की दुकानों पर सुबह से ही लोगों की लाइन लग गई। हालांकि इस दौरान शहर और देहात की काफी दुकानें स्टॉक नहीं होने की वजह से नहीं खुलीं। जो दुकानें खुलीं, वहां शराब खरीदने के लिए लोगों की मारामारी देखने को मिली। कुछ स्थानों पर शोर शराबे के बीच पुलिस पहुंची। कई स्थानों पर पुलिस ने दुकानों के बाहर लगी अनावश्यक भीड़ को लाठियां फटकारकर खदेड़ भी दिया।
लॉकडाउन-3 में शराब की दुकानों के खुलने की अनुमति दे दी गई है। सोमवार को शराब की दुकानों पर जमकर मारामारी मची थी और लोगों ने शराब खरीदने की होड़ देखी गई थी। काफी दुकानों पर शराब का स्टॉक खत्म हो गया था। वहीं मंगलवार को भी कमोबेश ऐसी ही स्थिति देखी गई। शहर में कई इलाकों में तो सुबह से ही दुकानों के ताले नहीं खुले।
विज्ञापन

कुछ दुकानों में ताले खुले तो भीड़ वहां पहले से ही दिखाई दी। खातीखाने में तो पुलिस भी देसी शराब की दुकान के बाहर पुलिस भी मौजूद रही और पुलिस ने वहां सामाजिक दूरी का पालन भी कराया। कतारें तोड़ रहे कुछ लोगों को पुलिस ने हड़काया भी और कतारें लगवाईं। शहर के इगलास अड्डा पर अंग्रेजी शराब की दुकान पर भी यही स्थिति देखने को मिली। शराब की लगभग सभी दुकानें कुछ घंटे ही खुलीं और इनका स्टॉक समाप्त हो गया। शराबी इस फिराक में रहे कि वह ज्यादा से ज्यादा स्टॉक एकत्रित कर लें और इसके लिए वह तरह-तरह की जुगत भी करते रहे।
विज्ञापन

सर्वर में दिक्कत आ रही है। जिले में मंगलवार को माल आ गया है। उसे स्कैन किया जा रहा है। जिले में तीन हजार पेटी देशी मदिरा, 2500 पेटी अंग्रेजी मदिरा, 1100 पेटी बीयर आ गई है। यह दुकानों पर भी पहुंचाया जा रहा है। अभी और माल आ रहा है।
-सुबोध कुमार, जिला आबकारी अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें