न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोरोना के चलते रोडवेज बस स्टैंड काफी कार्यालयों पर ताला लगा हुआ है। वर्कशॉप और बस स्टैंड परिसर में गंदगी है। एक चालक ने नोएडा से लौटने वाली बसों में डिपो के अधिकारियों पर बसों को सैनिटाइज नहीं कराने का आरोप लगाया है।
हाथरस डिपो में वर्तमान में 84 बसें है। जब से कोरोना संक्रमण ने दस्तक दी है, तभी निगम के अफसरों ने साफ शब्दों में कहा बसों को सैनिटाइज किया जाए। चालक-परिचालकों को मास्क का वितरण किया जाए। इसके लिए निगम के अफसरों ने धनराशि भी आवंटित की। डिपो के चालक कृपाल चौधरी ने आरोप लगाते हुए कहा कि बसों में कोई सफाई नहीं हो रही है।
साथ ही कार्यशाला और बस स्टैंड पर भी सफाई के कोई इंतजाम नहीं है। चालक ने कहा कि एमडी ने बसों को सैनिटाइज कराने का आदेश दिया है। तब भी नोएडा से आने वाली बसों को सैनिटाइज नहीं किया जा रहा है। इस कारण संचालन करने में काफी डर सता रहा है। एआरएम का कहना है कि चालक के आरोप निराधार है। पूरी सफाई के बाद बसों को रवाना किया जा रहा है।