फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : ईदगाह में लगा रहा ताला, मस्जिदों के बाहर तैनात रही पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

ईद-उल-फितर के त्योहार को लेकर पुलिस प्रशासन बेहद सतर्क रहा। कोरोना कर्फ्यू के चलते जहां ईदगाह पर ताला लगा रहा, वहीं मस्जिदों पर भी भीड़ नहीं जुटी। मस्जिदों के बाहर भी पुलिस बल तैनात रहा। मिश्रित आबादी वाले इलाकों में भी पुलिस बजल तैनात रहा और अधिकारी पल-पल की स्थिति की जानकारी लेते रहे।
कोरोना कर्फ्यू के बीच शुक्रवार को ईद का त्योहार मनाया गया। इस दौरान पुलिस-प्रशासन बेहद सतर्क रहा। शहर में जामा मस्जिद, मधुगढ़ी, किला गेट आदि मस्जिदों पर पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुस्लिम इंतजामिया कमेटी ने पहले से ही यह तय कर लिया था कि ईदगाह में नमाज नहीं होगी तो ऐसे में वहां ताला लगा रहा और सन्नाटा पसरा रहा। वहीं संवेदनशील इलाके लाला का नगला, नाई का नगला, श्रीनगर, नई बस्ती सहित कई इलाकों में पुलिस बल तैनात रहा। अधिकारी स्थिति का जायजा लेते रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें