फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : सहालगों की कमाई को लगी लॉकडाउन की नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के चलते सहालगों जैसे कमाई के सीजन में बाजार को लॉकडाउन की नजर लग गई है। सराफा बाजार करीब 200 दुकानों पर ताले लटके हुए हैं। सोने की आवक कम होने के कारण एक दिन में एक हजार तीन सौ रुपये की सोने के दामों में बढ़ोतरी हुई है। सोने के दाम 48 हजार से 49 हजार तीन सौ रुपये पहुंच गए। चांदी के दाम 72 हजार पर टिके हैं। सराफा बाजार बंद होने से शादी वाले घरों के लोगों को ज्यादा परेशानी हो रही है।
उल्लेखनीय है कि 20 अप्रैल से सहालगों की शुरुआत हो चुकी है। पिछले वर्ष कोरोना संक्रमण के चलते सहालगों की कमाई से हाथ धो चुके कारोबारियों को इस बार सहालगों से अच्छी कमाई की उम्मीद थी, लेकिन अचानक कोरोना संक्रमण बढ़ने के बाद प्रदेश में लॉकडाउन कर दिया गया है। अब केवल दवा, दूध, फल, सब्जी और किराना की दुकानें ही सुबह सात से 11 बजे तक खुल रही हैं।
विज्ञापन

बाकी दुकानें खोलने की मनाही है। इस कारण सराफा बाजार भी पूरी तरह बंद है। बाजार बंद होने से करोड़ों रुपये का टर्न ओवर प्रभावित हो रहा है। लॉकडाउन के चलते फिलहाल काफी लोगों ने शादियां भी टाल दी हैं। इस कारण सराफा कारोबारियों पर ऑर्डर भी रद हो रहे हैं। कारोबारियों के चेहरे पर चिंता की लकीरें गहराने लगी हैं।
सोने के दामों ने एक दिन में मारा उछाल
बृहस्पतिवार की रात तक सोने के दाम 48 हजार रुपये प्रति दस ग्राम थे। अचानक कोरोना संक्रमण के चलते सोने के दामों में एक हजार तीन सौ रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी हुई है। चांदी के दाम हालांकि कई दिनों से 72 हजार रुपये पर टिके हुए हैं। कारोबारी कोरोना काल के चलते दाम बढ़ने की बात कह रहे हैं। सोने की आवक इन-दिनों पूरी तरह प्रभावित है। इस कारण जो सोना बाजार में है, वही बिक रहा है।
पीक सीजन में लॉकडाउन की वजह से कारोबार पूरी तरह ठप है। संक्रमण के चलते सोने की आवक कम हो गई है। इस कारण दाम बढ़ रहे हैं। लॉकडाउन के चलते शादी वाले घरों को काफी दिक्क्तों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

-ईशू, सराफा कारोबारी।
लॉकडाउन से करोड़ों रुपये का टर्न ओवर प्रभावित हुआ है। काफी लोगों ने लॉकडाउन के चलते शादियों को टाल दिया है। इस कारण आर्डर भी रद हो रहे हैं। सभी ट्रेड की दुकानों को एक दिन के लिए खोला जाए, जिससे बाजार में भीड़ बंट जाएगी। सभी को राहत भी मिलेगी।
-मोहनलाल, अध्यक्ष सराफा कमेटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें