फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : लक्ष्य के सापेक्ष नहीं हुआ एक भी पीएम व सीएम आवास योजना के तहत आवास का निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर पिछले वित्तीय वर्ष में लक्ष्य के सापेक्ष अभी तक जिले में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत एक भी आवास का निर्माण पूरा नहीं हो सका है। समीक्षा के दौरान पीडी ने बीडीओ व संबंधित लेखाकार, आवास सहायकों को चेतावनी जारी करते हुए 15 मई तक आवासों का निर्माण कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए हैं।
शासन स्तर से वर्ष 2020-21 में पीएम आवास योजना ग्रामीण के तहत 875 आवासों व सीएम आवास योजना ग्रामीण के तहत 18 आवासों का निर्माण कराए जाने के निर्देश दिए गए थे। इस क्रम में जिला ग्राम्य विकास अभिकरण (डीआरडीए) की ओर से आवास निर्माण के लिए पहली व दूसरी किश्त भी जारी की गई। इस किश्त जारी होने के साथ ही संबंधित अधिकारियों को आवास निर्माण तेजी से पूरा कराए जाने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

समीक्षा के दौरान सामने आया कि जिले में एक भी आवास का निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सका है। पीडी एके मिश्र ने बीडीओ, आवास सहायक व संबंधित लेखाकार को निर्देश देते हुए कहा है कि वित्तीय वर्ष की समाप्ति हुए एक माह से अधिक का समय हो गया है, लेकिन कोई भी आवास निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सका है। उन्होंने कहा कि 15 मई तक आवास निर्माण कार्य पूरा कराया जाए, अन्यथा माह मई का वेतन देय नहीं होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें