फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : फाइबर केबल से फैलेगा प्रकाश

विज्ञापन
हाथरस : शहर में रिलायंस कंपनी द्वारा फाइबर केबल के लिए लगाए गए खंभे। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
गौरव भारद्वाज
विज्ञापन

हाथरस। रिलायंस कंपनी द्वारा शहरवासियों को हाईस्पीड इंटरनेट की सुविधा देने के लिए फाइबर केबल के लिए पहले चरण में 500 खंभे लगाए जा रहे हैं। इन खंभों के सहारे फाइबर केबल डाली जाएगी। इन खंभों पर नगर पालिका द्वारा सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे और लाइट भी लगाई जाएंगी, ताकि पथ प्रकाश और सुरक्षा व्यवस्था और दुरुस्त हो सके। जहां-जहां फाइबर केबल डाली जाएगी, वहां-वहां नगर पालिका द्वारा सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। शहर में खंभों को लगाने की शुरुआत हो गई है।
पथ प्रकाश के साथ सुरक्षा व्यवस्था होगी मजबूत
रिलायंस कंपनी ने नगर पालिका प्रशासन से अंडरग्राउंड केबल डालने के लिए अनुमति मांगी थी। नगर पालिका प्रशासन ने यह कहते हुए साफ इंकार कर दिया कि अंउरग्राउंड केबल से शहर की सड़कें खराब होंगी। रिलांयस कंपनी ने अब फाइबर केबल डालने के लिए पहले चरण में 500 खंभे लगाने की अनुमति मांगी है। नगर पालिका ने अनुमति देते हुए यह भी तय किया है कि इन खंभों पर नगर पालिका द्वारा लाइट और सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएंगे, जिससे शहर की पथ प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त होने के साथ सुरक्षा व्यवस्था भी और मजबूत होगी।
विज्ञापन

आए दिन लाइट खराब होने की समस्या होगी दूर
बिजली विभाग द्वारा शहर में बिजली चोरी रोकने के लिए कई वर्ष पहले बंच कंडक्टर की लाइन बनाई गई थी। वर्तमान में कई इलाकों में यह लाइन जर्जर हालत में है। आए-दिन लाइन में फाल्ट के कारण शहर की पथ प्रकाश व्यवस्था प्रभावित होती है। फाइबर केबल के खंभों पर लाइट लगने के बाद फाल्ट से लाइट बंद होने की समस्या भी दूर हो सकेगी।
विज्ञापन

रिलांयस कंपनी द्वारा शहर में अंडरग्राउंड फाइबर केबल डालने की अनुमति मांगी गई थी। इसके लिए मना कर दिया गया था। अब रिलांयस ने केबल के लिए पहले चरण में 500 खंभे लगाने की अनुमति मांगी है। रिलांयस के साथ यह यह तय हुआ है जहां-जहां खंभे लगेंगे, वहां खंभों पर लाइट और सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएंगे।
-आशीष शर्मा, नगर पालिकाध्यक्ष हाथरस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें