फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : स्नातक एमएलसी के लिए कम, शिक्षक एमएलसी के लिए ज्यादा पड़े वोट

विज्ञापन
हाथरस : सिकंदराराऊ में स्नातक एमएलसी चुनाव में मताधिकार का इस्तेमाल करने जातीं रीना सिंह चौहान औ? - फोटो : SIKANDHRA RAHU
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
विज्ञापन

नगर के जीएस हिंदू इंटर कॉलेज में मंगलवार को शिक्षक और स्नातक क्षेत्र के विधान परिषद सदस्य पद के लिए शांतिपूर्ण माहौल में मतदान हुआ। पिछले चुनाव में स्नातक एमएलसी के लिए सात हजार के लगभग मतदाता थे, लेकिन इस वर्ष केवल ढाई हजार मत रह जाने के कारण बूथों पर मतदान के दौरान कोई भीड़ नहीं दिखी। शिक्षक एमएलसी के पद के लिए मतदान का प्रतिशत ज्यादा रहा।
सुबह से ही मतदान की गति काफी कम रही, लेकिन सुबह 11 बजे जब ग्रामीण अंचल के मतदाता गाड़ियों में भरकर आने लगे तो मतदान में तेजी आ गई। इसके बाद बूथों पर मतदाताओं की लाइन लगनी शुरू हो गई। शाम चार बजे के बाद बूथों पर दोबारा संख्या कम होती नजर आई। नगर के मतदाता अपना कामकाज करने के बाद ही मतदान करने आए। इस बार पुरुषों की तुलना में महिला मतदाता ज्यादा जागरूक नजर आईं। शिक्षक एमएलसी के लिए मतदान की गति भी ज्यादा रही और स्नातक चुनाव की तुलना में शिक्षक एमएलसी पद के लिए ज्यादा मतदान हुआ।
विज्ञापन

बड़े आकार का मतपत्र देखकर हैरानी
सिकंदराराऊ। स्नातक एमएलसी पद के लिए इस बार प्रत्याशियों की ज्यादा संख्या होने और मतपत्र पर प्रत्याशी का फोटो होने से मतपत्र का आकार काफी बड़ा रहा। एक बार तो मतदाता मतपत्र का आकार देख हैरत में पड़ गए।
चाक-चौबंद रही सुरक्षा व्यवस्था
सिकंदराराऊ। मतदान केंद्र पर सुरक्षा व्यवस्था पर इस बार विशेष ध्यान दिया गया। सशस्त्र पुलिस बल के अतिरिक्त अपर पुलिस अधीक्षक, एडीएम जेपी सिंह, एसडीएम विजय कुमार, सीओ सुरेंद्र सिंह, ईओ डॉ. बृजेश कुमार, कोतवाल प्रवेश राना पूरे समय हालात पर नजर बनाए रहे।
विज्ञापन

मतदाता सूची में निकलीं गड़बड़ियां
सिकंदराराऊ। शिक्षक और स्नातक पद के लिए बनाई गई मतदाता सूची में काफी गड़बड़ियां निकलीं। इसके चलते कई बार बहस हो गई।
मास्क और सैनिटाइजर का हुआ प्रयोग
सिकंदराराऊ। कई मतदाताओं को मास्क लगा न होने के कारण मतदान केंद्र से लौटा दिया गया। बाद में उनको मास्क लगाकर आना पड़ा। मतदान से पूर्व मतदाताओं के हाथों को सैनिटाइजर से धुलवाया गया और और एक हाथ में पहनने के लिए पॉली दस्ताने भी उपलब्ध कराए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें