फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : फुंके ट्रांसफॉर्मर पर भी अवैध कब्जा, पांच दिन से आपूर्ति ठप

विज्ञापन
हाथरस : मानिकपुर में ट्रांसफॉर्मर के पास किया गया कब्जा। - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

क्षेत्र के कस्बा मानिकपुर में ट्रांसफॉर्मर के फुंकते ही एक व्यक्ति ने दीवार लगाकर ट्रांसफॉर्मर पर ही कब्जा कर लिया। अब विद्युत महकमा फुंके हुए ट्रांसफॉर्मर को नहीं बदल पा रहा है, जिससे ग्रामीणों को पिछले पांच दिनों से बिजली आपूर्ति नहीं मिल पा रही है। इस मामले मेें विद्युत उपखंड अधिकारी ने एसडीएम से शिकायत की है और कब्जे को हटवाए जाने की मांग की है।
उपखंड अधिकारी ने पत्र में बताया कि अवर अभियंता सहपऊ प्रहलाद सिंह द्वारा अवगत कराया गया है कि कस्बा मानिकपुर में विद्युत विभाग द्वारा 250 केवीए का ट्रांसफॉर्मर नियत स्थान पर लगभग 20 साल से रखा है, जिस पर करीब 150 विद्युत संयोजन हैं, लेकिन 27 नवंबर को यह ट्रांसफॉर्मर फुंक गया है, जिसे बदलने के प्रयास किए गए तो गांव के ही एक व्यक्ति ने अवैध रूप से ट्रांसफॉर्मर के आसपास ईंटों की दीवार लगाकर अपने निजी कब्जे में ट्रांसफॉर्मर को ले लिया है, जिस वजह से ट्रांसफॉर्मर को बदल पाना संभव नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस वजह से पूरे गांव की विद्युत आपूर्ति भी ठप पड़ी हुई है। महकमे को जन आक्रोश का सामना करना पड़ रहा है। पत्र में ट्रांसफॉर्मर को कब्जा मुक्त कराए जाने की मांग की गई है। एसडीएम राजेश कुमार ने बताया कि उपखंड अधिकारी की शिकायत प्राप्त हुई है। बुधवार को टीम भेजकर ट्रांसफॉर्मर से कब्जे को हटवाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें