फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : भरभराकर गिरा लेंटर, मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली सिकंदराराऊ क्षेत्र के गांव पोरा में लेंटर गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई। दो घायल हो गए। रविवार की रात को सिकंदराराऊ क्षेत्र के गांव पोरा निवासी मुकुल के मकान पर लेंटर पड़ रहा था। यहां पर सोनपाल (30 वर्ष) पुत्र हरनाम सिंह और उमेश व रामवीर पुत्र गोविंद दास निवासी पायदापुर हसायन ठेकेदार के साथ मजदूरी करने गए थे।
विज्ञापन

रात काम करते वक्त लेंटर अचानक से भर-भराकर गिर गया। जिसके नीचे दबने से सोनपाल की मौत हो गई। उमेश व रामवीर घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। कोतवाली सिकंदराराऊ प्रभारी प्रवेश राना ने बताया कि मामले में मकान मालिक मुकुल व ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच शुरू कर दी गई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें