फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : एआरटीओ कार्यालय में आज से फिर बनेंगे लर्निंग लाइसेंस

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

लर्निंग लाइसेंस के आवेदकों के लिए राहत की बात है। वह अब फिर से लर्निंग लाइसेंस के लिए कार्यालय में पहुंचकर सोमवार से टेस्ट प्रक्रिया को पूरा कर सकेंगे। 21 से 30 जून तक के लाइसेंस स्लॉट को मुख्यालय स्तर से अनब्लॉक कर दिया गया है, जिससे जिले के काफी आवेदकों को राहत मिलेगी।
उल्लेखनीय है कि कोरोना संक्रमण के चलते एआरटीओ कार्यलय में कामकाज प्रभावित हो रहा था। बीते दिनों स्थायी लाइसेंस के आवेदकों को राहत दी गई। इस बीच बुधवार आदेश आने के बाद लनिँग लाइसेंस के आवेदक भी अब कार्यालय का रुख करेंगे। एआरटीओ कार्यलय में प्रतिदिन 120 लाइसेंस बनाए जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के चलते स्लॉट को ब्लाक कर दिया गया था। जिन आवेदकों का 21 जून से 30 जून का स्लॉट है, उसको मुख्यालय से अनब्लॉक कर दिया गया है। कोविड नियम का पालन करते हुए आवेदक कार्यालय में पहुंचकर टेस्ट की प्रक्रिया को पूरा कर सकेंगे। एआरटीओ प्रशासन नीतू सिंह का कहना है कि सोमवार से लर्निंग लाइसेंस फिर से बनने शुरू होगे। 21 से 30 जून के बीच जो स्लॉट हैं, उनको मुख्यालय से अनब्लॉक कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें