फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: सिकंदराराऊ में वकीलों ने बवाल करने वालों पर की कार्रवाई की मांग

विज्ञापन
सीएए के समर्थन में एसडीएम को ज्ञापन सौंपते वकील। - फोटो : SIKANDHRA RAHU
विज्ञापन
वकीलों ने बवाल करने वालों पर की कार्रवाई की मांग
विज्ञापन

एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर सीएए, प्रस्तावित एनआरसी का किया समर्थन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
सिकंदराराऊ (हाथरस)। दि बार एसोसिएशन ने शनिवार को एसडीएम विजय शर्मा को नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी के समर्थन में राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा। कर्मयोगी सेवा संघ ने प्रकरण की कड़ी निंदा की।
ज्ञापन में कहा गया है कि सरकार द्वारा सीएए, एनआरसी का वे पूरी तरह समर्थन करते हैं। ज्ञापन में कहा गया है जिस तरह शुक्रवार को जुलूस निकालकर उपद्रव करने की चेष्टा को पुलिस ने असफल कर दिया। इसके लिए वकील पुलिस की प्रशंसा करते हैं। अब विश्वास हो गया कि उपद्रव करने के मंसूबे नगर में किसी कीमत पर सफल नहीं होंगे। ज्ञापन देने वालों में बार अध्यक्ष अशोक कुमार शर्मा, देवेंद्र दीक्षित शूल, जयप्रकाश गुप्ता, ओमप्रकाश गुप्ता पूर्व बार अध्यक्ष, देवकांत कौशिक,ओसवीर सिंह, सुरेशचंद्र शर्मा, रमेश चंद्र शर्मा, युवराज सिंह, ओमप्रकाश गौतम, इंद्रपाल सिंह, नरेश प्रताप सिंह, एनसी शर्मा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मयोगी सेवा संघ के संस्थापक विवेकशील राघव ने कहा कि शुक्रवार को किया गया प्रदर्शन साबित करता है कि कुछ तत्व भ्रम फैलाकर नगर एवं क्षेत्र की शांति के साथ खिलवाड़ करना चाहते हैं। शुक्रवार को पुलिस प्रशासन की सूझबूझ से हालात बेकाबू होने से बचे। त्वरित कार्रवाई के लिये पुलिस प्रशासन बधाई का पात्र है। भविष्य में इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिये बवाल में शामिल तत्वों के खिलाफ पुलिस सख्त से सख्त कार्रवाई अमल में लाने की मांग की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें