फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: समाधि बनाने को लेकर चले लाठी डंडे, नौ घायल

विज्ञापन
कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के विवाद के बाद शांति भंग में चालान किए गए लोगों को ले जाती पुलिस। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
समाधि बनाने को लेकर चले लाठी-डंडे, नौ लोग घायल
विज्ञापन

कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव बघराया का मामला
जिला अस्पताल से दो घायलों को किया गया गंभीर हालत में रेफर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव बघराया में समाधि बनाने को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले, जिसमें दोनों पक्षों के नौ लोग घायल हो गए। इनमें से जिला अस्पताल से दो को गंभीर हालत में रेफर कर दिया गया। इलाका पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली।
शुक्रवार की दोपहर को गांव बघराया में एक पक्ष द्वारा अपने खेत में समाधि का निर्माण कराया जा रहा था, जिसका दूसरे पक्ष के लोगों ने आकर विरोध किया। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में तनातनी हो गई और फिर जमकर लाठी-डंडे चले। काफी देर तक हुई मारपीट में एक पक्ष के सतीश पुत्र हरी सिंह, पुष्पा पत्नी विनय कुमार निवासीगण बघराया, योगेंद्र प्रताप सिंह पुत्र रामवीर सिंह, रामवीर सिंह पुत्र होती सिंह निवासीगण हरीपुर घायल हो गए।
विज्ञापन

दूसरे पक्ष के चंद्रशेखर, इंद्रवीर, हरेंद्र कुमार पुत्रगण प्रेमपाल, भगवान देवी पत्नी प्रेमपाल, खुशबू पत्नी इंद्रजीत घायल हो गए। सूचना मिलने पर इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई और पूरे मामले की जानकारी ली। दोनों पक्षों के घायलों को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया। जहां से सतीश व इंद्रवीर को गंभीर हालत में रेफर किया गया है।
विज्ञापन

समाधि बनाने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। एक पक्ष द्वारा अपने खेत में समाधि का निर्माण कराया जा रहा था, जिसका विरोध करने पर विवाद हो गया। दोनों पक्षों द्वारा तहरीर दी गई है। इसकी जांच की जा रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
-मनोज कुमार शर्मा, एसएचओ हाथरस जंक्शन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें