फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : अनुसूचित जाति का बड़ा हिस्सा भाजपा के साथ

विज्ञापन
अनुसूचित जाति के लोगों से संपर्क करते मंत्री डॉ. धर्मेश, व्यपारी नेता विपिन वार्ष्णेय व रामवीर सि - फोटो : SIKANDHRA RAHU
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
विज्ञापन

सामाजिक संपर्क अभियान के तहत खाद्य प्रसंस्करण नियोजन राज्यमंत्री डॉ. जीएस धर्मेश ने क्षेत्र के गांव केवल गढ़ी, गढ़ी कछवाया, नगला फार्म, खरवा, सूरजपुर एवं पुरदिलनगर की अनुसूचित बस्तियों में जाकर जनसंपर्क किया। इस दौरान राज्यमंत्री ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार ने किसी के साथ भेदभाव न कर सबका विकास किया है। प्रदेश में अनुसूचित जाति का बड़ा हिस्सा भाजपा के साथ है।
अभियान के तहत विधानसभा क्षेत्र की अनुसूचित बस्तियों में पहुंचे राज्यमंत्री ने कहा कि कब तक अपने वोट सौदेबाजों के हवाले करते रहोगे, तुम्हारे वोट लेकर उन्होंने तुम्हारे लिए क्या किया कभी इस पर भी गौर करो? आपको जातिवाद का नारा देकर चुनाव में भरमाया जाता है उसके बाद पांच साल तक आपकी कोई सुध नहीं लेता।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्री ने कहा कि केवल भाजपा ही ऐसी पार्टी है जो कि अनुसूचित जाति को उसका हक देती है। व्यापारी नेता विपिन वार्ष्णेय ने कहा कि अब दलित मोहरा बनना बंद कर दें, उसको चुने जिसने उनके लिए कार्य किया है। रामवीर सिंह भैयाजी ने कहा कि अब दलित किसी विशेष पार्टी के बंधुआ वोटर नहीं रहे। अब वे काम करने वाली सरकार चुनेंगे। मौके पर प्रेम सिंह कुशवाहा, डॉ. आरसी गोला, डॉ. बीडी सिंह, नीरज प्रताप सिंह आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें