फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : ऋण की बात छिपाकर बेची जमीन, धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
विज्ञापन

हसायन कोतवाली के गांव छीतीपुर निवासी महिला ने सिकंदराराऊ कोतवाली के गांव वाजिदपुर निवासी एक युवक के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला का आरोप है कि उक्त व्यक्ति ने बैनामा कराई गई जमीन पर बैंक कर्ज की बात छिपाई थी। मामले में कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
गांव छीतीपुर निवासी राधेश्याम की पत्नी कश्मीरी देवी ने बताया कि उन्होंने कोतवाली के गांव वाजिदपुर निवासी नत्थू सिंह से 2012 में पूरा स्टांप लगाकर दस लाख रुपये में जमीन खरीदी थी। बैनामा में लिखा गया कि था कि जमीन हर तरह से पाक साफ है, कोई कर्ज या बंधक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ समय बाद बैक से कर्ज का नोटिस आ गया। नोटिस लेकर नत्थू के यहां गई तो उसने अभद्र व्यवहार कर धक्के मारकर घर से निकाल दिया। कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। अब अदालत के आदेश पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें