फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : मंडी में दुकान की दीवार काटकर लाहा चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोरोना काल में चोर भी काफी सक्रिय हो गए हैं। उन्हें पुलिस का भी डर नहीं रहा है। तभी तो एसओजी दफ्तर के निकट स्थित मंडी समिति की दुकान की दीवार काटकर चोर उसमें से लाहा बदमाश पार कर ले गए। मामले की जानकारी आढ़तिया को हुई तो पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने मामले की जानकारी ली।
अलीगढ़ रोड एलआईसी दफ्तर के पीछे के रहने वाले मुकेश कुमार बंसल की अनाज मंडी में एसओजी दफ्तर के निकट दुकान नंबर सी-33 में आढ़त है। सोमवार-मंगलवार की रात को बदमाशों ने दुकान की दीवार पीछे से काट ली और यहां से लाहा को चोरी कर ले गए। इसकी कीमत करीब 50 हजार रुपये बताई जा रही है। घटना की जानकारी मुकेश कुमार को उस वक्त हुई, जब वह सुबह मंडी पहुंचे।
विज्ञापन

दुकान के बाहर लाहा बिखरा हुआ पड़ा था। दुकान के पीछे जाकर देखा तो दीवार कटी हुई थी। इसे देखकर मुकेश कुमार के होश उड़ गए। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। इस घटना के संबंध में आढ़तिया ने मंडी सचिव को भी एक पत्र सौंपा है, जिसमें इस घटना का खुलासा जल्द से जल्द कराने की मांग की है।
विज्ञापन

मंडी सचिव से चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराने के साथ वहां तैनात गार्ड की जिम्मेदारी तय करने की बात कही। चोरी की जानकारी होने पर सदर विधायक हरीशंकर माहौर वहां पहुंचे। विधायक ने इस संबंध में मंडी सचिव से वार्ता करते हुए घटना का जल्द खुलासा करने की मांग की है। ज्ञापन सौंपने वालों में प्रवीण वार्ष्णेय, राजेश वार्ष्णेय, मुकेश कुमार अग्रवाल आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें