संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
क्षेत्र के गांव सलेमपुर में शनिवार को चारा काटने के दौरान करंट लगने से एक मजदूर की मौत हो गई। पुलिस ने मजदूर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। श्री कृष्ण पुत्र भगवान सिंह भट्टे पर मजदूरी करता है। शनिवार को वह हाई वोल्टेज विद्युत के खंभे के निकट चारा काट रहा था।
बारिश से जमीन में नमी होने के कारण वह हाई वोल्टेज करंट के संपर्क में आ गया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। बिजली विभाग को सूचना देकर आपूर्ति बंद कराई गई। पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। इसके बाद मजदूर के शव को खेत से बाहर लाया गया। मजदूर की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।