फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News : हाथरस के स्कूल में बच्चे को बंद करके जाने के मामले में 10 शिक्षक निलंबित, चार का वेतन रोका

Sat, 30 Jul 2022 02:14 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
विज्ञापन
हाथरस : सासनी के गांव नगला सिंह के स्कूल में बंद बच्चा। संवाद - फोटो : SASNI
विज्ञापन

विकास खंड सासनी के गांव नगला सिंह के संविलियन विद्यालय में स्कूल में एक बच्चे को बंद कर घर चले जाने वाले प्रधानाध्यापक सहित 10 शिक्षकों के खिलाफ बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) ने निलंबन की कार्रवाई की है। तीन शिक्षामित्रों और एक अनुदेशक के वेतन-मानदेय पर अग्रिम आदेश तक रोक लगा दी गई है। निलंबित शिक्षकों को विकास खंड हसायन के स्कूलों में संबद्ध करते हुए विस्त़ृत जांच के लिए दो सस्यीय कमेटी गठित कर दी है।

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि विकास खंड सासनी के गांव नगला सिंह स्थित संविलियन विद्यालय में 27 जुलाई को विद्यालय समय के बाद पूरा स्टाफ स्कूल को बंद करके चला गया। स्कूल के अंदर गांव के ही दुर्गेश कुमार का छह साल का बेटा प्रेमप्रकाश कक्षा में बंद रह गया। इस बच्चे की किसी भी शिक्षक ने सुधि नहीं ली। परिवार के लोग बच्चे को तलाशते हुए स्कूल पहुंचे तो बच्चा स्कूल में खिड़की के पास खड़ा रो रहा था। यह देखकर परिजनों का पारा चढ़ गया और फिर करीब तीन घंटे बाद स्कूल को खोलकर बच्चे को बाहर निकाला जा सका।

बीएसए ने पूरे मामले की जांच खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) सासनी से कराई। जांच में प्रथमदृष्टया यह पुष्टि हुई कि 27 जुलाई 2022 को विद्यालय समय के बाद एक छात्र विद्यालय में बंद रह गया। उसे बाद में ग्रामीणों ने विद्यालय से बाहर निकाला। यह कृत्य विद्यालय में उपस्थित सभी शिक्षकों द्वारा बरती गई घोर लापरवाही का प्रतीक है।
विज्ञापन


बीएसए ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकारी सेवक (अनुशासन एवं अपील) नियमावली 1999 के तहत पद के प्रति निर्धारित दायित्वों के निर्वहन में उदासीनता एवं घोर लापरवाही बरतने एवं अन्य आरोपों में तत्काल प्रभाव से 10 शिक्षकों को निलंबित करते हुए उनके विरुद्ध अनुशासनिक कार्रवाई शुरू की गई है। आरोपों की जांच के लिए बीईओ हसायन हरिकिशोर सिंह और बीईओ हसायन लक्ष्मीकांत को संयुक्त रूप से जांच अधिकारी नामित किया गया है। संवाद
इनका हुआ निलंबन

शिक्षक का नाम संबद्ध विद्यालय

  • भंवर सिंह, प्रधानाध्यापक प्राथमिक विद्यालय मैंदामई
  • गीता सिंह, सहायक अध्यापिका प्राथमिक विद्यालय मोहनपुर
  • राकेश कुमार, सहायक अध्यापक प्राथमिक विद्यालय गिरधरपुर
  • सचिन शर्मा, सहायक अध्यापक प्राथमिक विद्यालय शेरपुर
  • विजेंद्र कुमार, सहायक अध्यापक प्राथमिक विद्यालय जिरौली खुर्द
  • ललित प्रताप सिंह, सहायक अध्यापक प्राथमिक विद्यालय गिनौली किशनपुर
  • किशन कुमार, सहायक अध्यापक प्राथमिक विद्यालय खेडिया कलां
  • मधु भाटी सहायक अध्यापिका प्राथमिक विद्यालय नगला रति
  • उपवन गुप्ता सहायक अध्यापक प्राथमिक विद्यालय गूजरपुर
  • साधना सिंह सहायक अध्यापिका प्राथमिक विद्यालय धुबई


इनका रोका वेतन
शिक्षामित्र कमलेश, जितेंद्र सिंह, रामबाबू सिंह और अनुदेेशक पूनम के वेतन-मानेदय पर अग्रिम आदेेशों तक रोक लगाई गई है।
स्कूल में बच्चा बंद होने वाले मामले में बीईओ की जांच आख्या के आधार पर प्रधानाध्यापक सहित 10 शिक्षक-शिक्षिकाओं के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई है। इन सभी को हसायन क्षेत्र के स्कूलों में संबद्ध किया गया है। तीन शिक्षामित्रों व एक अनुदेशक के मानदेय पर अग्रिम आदेशों तक रोक लगाई गई है।

विज्ञापन

-संदीप कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हाथरस

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें