फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: कलेक्ट्रेट में कोविड हेल्प डेस्क का शुभारंभ

विज्ञापन
हाथरस: कलेक्ट्रेट परिसर में कोविड हेल्प डेस्क के उद्घाटन पर जांच कराते डीएम। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट मुख्यालय पर डीएम कार्यालय के सामने स्थापित कोविड हेल्प डेस्क का उद्घाटन डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार ने किया। इस मौके पर डीएम ने अपनी जां कराई और कलेक्ट्रेट आने वाले लोगों से भी जांच कराने को कहा।
उन्होंने कहा कि कोरोना के संक्रमण का खतरा कम नहीं हुआ है। उन्होंने सभी लोगों से दो गज की सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने, मास्क लगाने, सैनिटाइजर/साबुन से हाथ धोने, आरोग्य सेतु एवं आयुष सुरक्षा कवच एप को डाउनलोड करने की अपील की। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस के संबंध में जानकारी के लिए कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें से मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय के कंट्रोल रूम का नंबर 05722-231571, डीएम कार्यालय कंट्रोल रूम के नंबर 05722-227076, 227011, 227042, 227043 है। कोविड हेल्प डेस्क में तैनात बीएचडब्लू अमिताभ कुमार शर्मा, सहायक अशोक कुमार द्वारा कलेक्ट्रेट में कार्यरत कर्मचारियों तथा कलेक्ट्रेट में आने वाले लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें