फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : कृषि कानून और किसानों पर लाठीचार्ज के विरोध में किसान महापंचायत कल

विज्ञापन
किसान महापंचायत को सफल बनाने के लिए किसानों से संपर्क करते पूर्व विधायक प्रताप चौधरी। - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

सादाबाद के पूर्व विधायक प्रताप चौधरी के मुरसान रोड स्थित कोल्ड स्टोर परिसर में 31 अगस्त को विशाल किसान महापंचायत का आयोजन किया जाएगा। इसमें हाथरस जिले के अलावा आसपास के जिलों के हजारों किसान भाग लेंगे। इसे सफल बनाने के लिए रविवार को पूर्व विधायक प्रताप चौधरी ने किसान नेताओं के साथ जिले के कई गांवों का भ्रमण किया और महापंचायत में अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की।
पूर्व विधायक प्रताप चौधरी ने बताया कि किसानों पर थोपे गए तीन कालू कानूनों की वापसी, एमएसपी की गारंटी और आलू का लाभकारी मूल्य आदि मांगों के अलावा हरियाणा के करनाल में किसानों के ऊपर पुलिस द्वारा बर्बरतापूर्वक किए गए लाठीचार्ज के विरोध में इस महापंचायत का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन

इस पंचायत में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव चौधरी यदुवीर सिंह सहभागिता करेंगे। पूर्व विधायक ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों का दमन करने पर उतारू है। सरकार ने चंद उद्योगपतियों के लिए काले कानूनों को लाकर किसानों को बर्बाद करने की साजिश रची है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पांच सितंबर को भी मुजफ्फरनगर में संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले किसानों की रैली का आयोजन किया जाएगा। इसमें जिले से हजारों की संख्या में किसान रवाना होंगे। इस दौरान खोंडा, धाधऊ, नगता रति, बटपुरा, तामसी, मकनपुर, बैरिसला, करील, भाऊ, कंजोली, सरोठ आदि में किसानों से संपर्क कर महापंचायत में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया गया। इस मौके पर सुआ पहलवान, केशव चौधरी, लायक सिंह, देवेंद्र यादव, सचिन पचहरा, बहादुर सिंह, नितिन चौधरी, विष्णु गावर आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें