फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : राजा महेंद्र प्रताप-महाराणा प्रताप द्वार के निर्माण को मिली हरी झंडी

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

मथुरा रोड स्थित विकास भवन के निकट राजा महेंद्र प्रताप द्वार व नगला उम्मेद बाईपास के निकट महाराणा प्रताप द्वार निर्माण के लिए शासन स्तर से हरी झंडी मिल गई है। अब जिला ग्राम्य विकास अभिकरण (डीआरडीए) ने एनएच व लोक निर्माण विभाग से निर्माण के लिए अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) मांगी है। दूसरी ओर से निर्माण के लिए संस्था को नामित किया गया है।
उल्लेखनीय एमएलसी डॉ. मानवेंद्र सिंह प्रताप सिंह द्वारा जिले में दो प्रेरणा द्घार बनाए जाने को लेकर प्रस्ताव दिए गए थे। इस क्रम में प्रशासन की ओर से कार्यवाही शुरू की गई। प्रस्तावों के सापेक्ष संयुक्त सचिव ग्राम्य विकास ने यहां स्थानीय जिला प्रशासन से आख्या मांगी है। संयुक्त सचिव ने निर्देश के क्रम में डीएम रमेश रंजन ने संबंधित उप जिलाधिकारी व क्षेत्राधिकारी को निर्देश दिए थे कि इस कार्य का स्थलीय निरीक्षण करते हुए स्थल की उपलब्धता, उपयोगिता, भूमि सार्वजनिक है या भूमि विवादित तो नहीं है, के संबंध में आख्या उपलब्ध कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब शासन स्तर से इन दोनों द्वारों के निर्माण के लिए हरी झंडी दे दी गई है। शासन स्तर से विकास भवन के निकट राजा महेंद्र प्रताप द्वार व नगला उम्मेद बाईपास पर महाराणा प्रताप द्वार के निर्माण के लिए अनुमति दे दी गई है। अनुमति के मिलने के बाद अब विभाग की ओर से कार्यदायी संस्था को निर्माण कार्य के लिए नामित कर दिया गया है। परियोजना निदेशक (पीडी) राजेश कुरील ने बताया कि शासन से इन द्वारों के निर्माण के लिए अनुमति मिल गई है। कार्यदायी संस्था को भी नामित कर दिया गया है। लोनिवि व एनएच से एनओसी भी मांगी गई है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें