फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : 12 हजार लाभार्थियों के बनेंगे केसीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के ऐसे लाभार्थियों को क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन करना होगा, जिन्होंने योजना का लाभ लेने के साथ ही किसान क्रेडिट कार्ड नहीं बनवाया है। शासन स्तर से इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए गए हैं। शासन ने निर्देश दिए हैं कि योजना के सभी ऐसे लाभार्थी जल्द से जल्द केसीसी के लिए अपना ऑनलाइन आवेदन कर दें, जिससे एक माह के अंदर केसीसी बनाया जा सके।
शासन स्तर से पीएम किसान सम्मान निधि योजना के वंचित लाभार्थियों के किसान क्र्रेडिट कार्ड बनवाने के निर्देश जारी किए गए हैं। जिले में 1.66 लाख करीब पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी हैं। इनमें से करीब 12 हजार लाभार्थियों के अभी तक केसीसी नहीं बन सके हैं। अब शासन की ओर से इन वंचित लाभार्थियों को निर्देश जारी किए गए हैं कि वह अपने केसीसी के लिए तत्काल अपना ऑनलाइन आवेदन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी डिपिन कुमार ने बताया कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना के ऐसे लाभार्थियों के केसीसी बनाए जाएंगे, जिन्होंने अभी तक केसीसी नहीं बनाए है। इन लाभार्थियों को ऑनलाइन आवेदन करने होंगे। यह आवेदन तहसील के लॉगिन पर जाएगा। तहसीलदार भूलेख के आधार पर सत्यापन किया जाएगा। तहसीलदार सत्यापन करने के उपरांत इसे निरस्त करने या मंजूर करने की संस्तुति कर सकते हैं। तहसील को आवेदन प्राप्ति के सात दिन के अंदर इस पर कार्रवाई करनी होगी। आवेदन पर संस्तुति होने के बाद संबंधित बैंक को पहुंच जाएगा। 15 दिन के अंदर केसीसी देनी होगी। मत्स्य पालक व पशुपालक अपनी क्रेडिट कार्ड की लिमिट भी बढ़वा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें