फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: मरम्मत कार्य के चलते पूरे दिन बंद रहा कंचना फाटक, लोगों ने झेलीं परेशानी

विज्ञापन
हाथरस: मुरसान के कंचना फाटक के निकट रेलव ट्रैक पर होता मरम्मत का कार्य। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
मरम्मत के लिए पूरे दिन बंद रहा कंचना फाटक
विज्ञापन

फाटक के दोनों ओर लगी रहीं वाहनों की कतारें, लोगों ने झेलीं परेशानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। पूर्वोत्तर रेलवे के कंचना फाटक और ट्रैक पर शनिवार की रात आठ बजे से मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया गया। इस वजह से शनिवार की रात से लेकर रविवार को पूरे दिन तक हाथरस-मथुरा रोड पर कंचना फाटक बंद रहा। लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। फाटक के दोनों ओर काफी वाहन खड़े रहे।
विज्ञापन

काफी चालक अपने वाहनों को अन्य मार्गों से होकर निकालकर ले गए, लेकिन बड़े वाहन शनिवार की रात से ही फाटक के आसपास मथुरा-बरेली मार्ग पर खड़े रहे।
कई चालक अपने वाहनों को गांव कंचना व जैतपुर से होकर निकालकर ले गए। लिहाजा इन दोनों गांव में भी कई घंटों तक जाम की स्थिति बनी रही। इससे इन गांवों के लोग भी काफी परेशान रहे। वाहन चालकों को अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें