फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: ऑपरेशन कायाकल्प में लापरवाही बरतने वालों पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑपरेशन कायाकल्प में लापरवाही पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन

डीपीआरओ ने एडीओ पंचायत से परिषदीय विद्यालयों में कायाकल्प कराने के दिए निर्देश
कायाकल्प के संबंधित प्रस्ताव किए तत्काल तलब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। ऑपरेशन कायाकल्प के तहत काम नहीं करने वाले ग्राम पंचायत सचिव और ग्राम प्रधानों पर कार्रवाई हो सकती है। डीपीआरओ बनवारी सिंह ने सभी एडीओ पंचायत को निर्देश दिए हैं कि वित्तीय वर्ष की समाप्ति से पूर्व सभी ग्राम पंचायतों में बिंदुवार कार्यों को पूर्ण कराकर आख्या उपलब्ध कराई जाए, अन्यथा कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
शासन स्तर से ऑपरेशन कायाकल्प के तहत परिषदीय विद्यालयों का कायाकल्प करने के निर्देश दिए गए हैं। इस क्रम में 14वें वित्त, राज्य वित्त, ग्राम निधि और अन्य मद से परिषदीय विद्यालयों में विकास के कार्य कराए जाएंगे। ग्राम पंचायतों में हुए निरीक्षणों में सामने आया है कि विभिन्न मदों के जरिये ऑपरेशन कायाकल्प के तहत ज्यादातर ग्राम पंचायतों ने कोई कार्य नहीं कराया है। इस शासन स्तर से भी नाराजगी व्यक्त की गई है।
विज्ञापन

अब डीपीआरओ बनवारी सिंह ने सख्त रुख अपनाते हुए सभी एडीओ पंचायत को निर्देश दिए हैं कि ग्राम पंचायतों में ऑपरेशन कायाकल्प के तहत ब्लैक बोर्ड, छात्र-छात्राओं की संख्या के अनुरूप शौचालयों का निर्माण, जल निकासी का कार्य, विद्यालय की दीवारों, छत और दरवाजे, फर्श मरम्मत का कार्य, टाइल्स, विद्युतीकरण, किचन शेड, रंगाई-पुताई कराई जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह काम अगर पहले से स्कूल में कराए जा चुके हैं तो द्वितीय वरीयता में फर्नीचर, चारदीवारी, गेट निर्माण, इंटरलॉकिंग, कक्षा कक्ष निर्माण आदि कार्यों को आवश्यकतानुसार कराया जाए। डीपीआरओ ने कहा है कि इन कार्यों के प्रस्ताव संबंधी रिपोर्ट तत्काल कार्यालय में उपलब्ध कराई जाए, जिससे एस्टीमेट स्वीकृति की कार्रवाई कर तत्काल काम शुरू कराए जा सकें। इसमें लापरवाही बरतने वाले संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें