फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: रोडवेज कर्मचारियों को उपलब्ध कराए जंपसूट

विज्ञापन
हाथरस: रोडवेज बस में सफर करते यात्री। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

परिवहन निगम के अधिकारियों ने कर्मचारियों के लिए अलग-अलग रंग के जंपसूट हाथरस डिपो को उपलब्ध कराए हैं। बीते दिनों अनलॉक-1 के साथ हाथरस डिपो ने विभिन्न रूटों पर बसों के संचालन की शुरुआत की।
प्रवेश से लेकर निकास द्वार व परिसर में सुरक्षा के इंतजाम किए गए, लेकिन कर्मियों की सुरक्षा को लेकर डिपो में कोई इंतजाम नहीं था। शनिवार को हाथरस डिपो में कर्मियों के लिए अलग-अलग रंग के जंपसूट आए हैं, जिसमें हरे रंग का जंपसूट पहनने वाले व्यक्ति यात्रियों की स्क्रीनिंग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑरेंज कलर का सूट पहनने वाले व्यक्ति यात्रियों के संपर्क में रहेंगे। साथ ही बसों को सैनिटाइज आदि करने व वर्कशॉप में कार्य करने वाले कर्मियों के लिए नीले रंग के जंपसूट जल्दी आने वाले हैं। हाथरस डिपो की एआरएम शशी रानी का कहना है कर्मियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अलग-अलग रंग के जंपसूट आए हैं। जो कर्मियों को उपलब्ध करा दिए गए हैं। वर्कशॉप कर्मियों के लिए अभी जंपसूट आना बाकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें