फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: अलमारी का ताला तोड़कर लाखों रुपये के जेवरात व नकदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

चंदपा कोतवाली क्षेत्र के गांव महमूदपुर जाटान में चोरों ने एक मकान के कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़कर लाखों रुपये कीमत के जेवर और नकदी चोरी कर ली। वारदात के समय परिवार के सभी लोग गांव में चल रही श्रीमद् भागवत कथा सुनने गए थे। सूचना मिलते ही चंदपा कोतवाली प्रभारी नीतावीर सिंह गांव पहुंचीं और घटना के संबंध में छानबीन की।
गांव महमुदपुर जाटान निवासी अशोक कुमार पुत्र गुलाब सिंह का परिवार बुधवार को गांव में चल रही श्रीमद् भागवत कथा सुनने गया हुआ था। घटना शाम तीन से पांच बजे के बीच की है। चोरों ने घर में घुसकर अलमारी का ताला तोड़कर दो सोने की चेन, छह अंगूठी, पैंडल, झुमकी, तोड़िया मंगलसूत्र और सोने की लौंग सहित 12 हजार रुपये की नकदी लेकर मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन

जब परिवार का एक बच्चा शाम को घर वापस आया तो उसने घर के तालों को टूटा देखा। उसने अपने घर वालों को घटना की जानकारी दी। घर वालों के पांव तले जमीन खिसक गई। परिवार के लोगों ने अशोक कुमार को फोन पर सूचना दी। अशोक कुमार सादाबाद में डॉक्टरी का काम करते हैं। वह भी गांव पहुंच गए। उन्होंने चंदपा कोतवाली पहुंचकर कोतवाली प्रभारी नीतावीर सिंह को घटना से अवगत कराया। कोतवाली प्रभारी तुरंत गांव पहुंचीं और जांच-पड़ताल में जुट गईं।
विज्ञापन

जानकारी करने पर पता चला कि अशोक कुमार के दो बेटे हैं। उनका एक बेटा अवधेश चंडीगढ़ में प्राइवेट नौकरी करता है और दूसरा बेटा संतोष हरिद्वार में नौकरी करता है। संतोष की पत्नी रिंकी कुछ दिन पहले अपने मायके दिल्ली गई थीं। वह अपने कमरे में रखी अलमारी में अपने जेवरात छोड़ गई थीं। मौके पर डॉग स्क्वायड भी पहुंचा और छानबीन। हालांकि पुलिस को अभी तक घटना के संबंध में कोई सुराग नहीं मिला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें