न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला के साथ उसके जेठ ने मारपीट की। घायल महिला का पुलिस ने जिला अस्पताल में इलाज कराया। जेठ के खिलाफ कार्रवाई करने का भी आश्वासन दिया।
शहर से सटे एक गांव निवासी महिला का पति काफी दिनों पहले गुजर चुका है। अब उसका जेठ आए-दिन उसे परेशान करता है। जरा-जरा सी बातों पर मारपीट पर उतारू हो जाता है।
इसके चलते रविवार की सुबह भी जेठ ने महिला से पहले तो गाली-गलौज की और फिर उसके साथ मारपीट करने लगा। इसकी शिकायत लेकर घायल महिला पुलिस के पास पहुंची, जिसके बाद पुलिस ने उसका इलाज जिला अस्पताल में कराया।