न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव नगला अलगर्जी निवासी पांच साल की बच्ची खेल-खेल में छत से नीचे गिर गई। उसको लेकर परिजन जिला अस्पताल पहुंचे। यहां से उसे गंभीर हालत में रेफर कर दिया गया।
रविवार की दोपहर को नगला अलगर्जी निवासी जयप्रकाश की पांच साल की बेटी जाह्नवी घर की छत पर खेल रही थी। परिवार के अन्य सदस्य भी छत पर ही थे। इस बीच बच्ची खेलते-खेलते मुंडेर के पास पहुंच गई और छत से नीचे गिर गई।
बच्ची के सिर में गंभीर चोट लग गई। यह देखकर परिजनों के होश उड़ गए और फिर उसे आनन-फानन गंभीर हालत में जिला अस्पताल से अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। काफी देर तक फोन करने के बाद सरकारी एंबुलेंस नहीं आई। परिजन इंतजार करते रहे।