फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : जेसीबी ने ढहाए कच्चे-पक्के निर्माण, हुई तीखी नोक-झोंक

विज्ञापन
हाथरस : बीएच ऑयल मिल रोड पर अतिक्रमण हटाती जेसीबी। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शहर में स्थानीय प्रशासन और नगर पालिका प्रशासन ने पुलिस बल के साथ बृहस्पतिवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। अभियान में कई कच्चे-पक्के निर्माण ध्वस्त किए गए। प्रशासन की टीम की कुछ लोगों से तीखी नोक-झोंक भी हुई और हंगामा खड़ा हो गया। हालांकि प्रशासन की सख्ती के चलते अतिक्रमणकारी बाद में शांत हो गए।
स्थानीय प्रशासन नगर पालिका की टीम व पुलिस बल को साथ लेकर शहर में लगातार अतिक्रमण हटाओ अभियान चला रहा है। इस क्रम में डीआरबी इंटर कॉलेज के तिराहे से बीएच ऑयल मिल रोड पर यह अभियान चला। इस दौरान जेसीबी ने नाले के ऊपर बने कई पक्के निर्माण ध्वस्त कर दिए गए। एक चबूतरा तोड़े जाने का कुछ लोगों ने विरोध किया तो वहां इनकी नगर पालिका के कर्मियों से तीखी नोक-झोंक हो गई और हंगामा खड़ा हो गया। इन लोगों का आरोप था कि इस अभियान में भेदभाव बरता जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि अधिकारियों की सख्ती के चलते अतिक्रमणकारी शांत हो गए। जेसीबी को करीब आता देख कुछ अतिक्रमणकारियों ने अपने पक्के निर्माण खुद ही तोड़ने शुरू कर दिए। करीब दो दर्जन से ज्यादा पक्के और कच्चे निर्माण इस दौरान ढहाए गए। करीब पांच हजार रुपये का जुर्माना भी वसूल किया गया। इस दौरान तहसीलदार सदर आशुतोष, नगर पालिका के कर अधीक्षक देवेंद्र कुमार व अन्य अधिकारी व कर्मचारी शामिल थे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें