हाथरस : अवैध खनन करते हुए पकड़ी गई जेसीबी के साथ एसडीएम अंकुर वर्मा। संवाद
- फोटो : SIKANDHRA RAHU
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
क्षेत्र के गांव अंडौली में अवैध रूप से हो रही मिट्टी खनन की सूचना पर एसडीएम अंकुश वर्मा ने बुधवार की रात छापा मार कार्रवाई की। इस दौरान मौके से खनन करती एक जेसीबी मशीन पकड़ी गई। वहीं, चार ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर लेकर फरार हो गए।
बता दें कि क्षेत्र में अवैध रूप से मिट्टी खनन का कार्य किया जा रहा है। स्थानीय प्रशासन ने सूचना के आधार पर गांव अंडौली में बुधवार की आधी रात छापा मार कार्रवाई की। प्रशासन के वाहनों की लाइटें देख चार ट्रैक्टर मौके से भाग गए। मौके पर खनन कर रही जेसीबी मशीन को जब्त कर लिया गया। संवाद