फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : प्रेमिका की शादी का विरोध करने पर योगेंद्र को मिली मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी (हाथरस)।
विज्ञापन

इगलास रोड पर 26 अप्रैल की सुबह युवक की हत्या कर शव को सड़क किनारे फेंकने की घटना का बृहस्पतिवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति और उसकी पुत्री को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त रस्सी, कपड़ा, नशीले पदार्थ का पैकेट और मृतक का मोबाइल फोन बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक युवक के एक युवती से प्रेम संबंध थे। युवती की शादी तय हो चुकी थी। युवक इसका विरोध कर रहा था और उसने मरने-मारने की धमकी दी थी। इसी डर से प्रेमिका ने ही प्रेमी को घर बुलाकर नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया और उसके साथ मारपीट की, जिससे उसकी मौत हो गई।
कोतवाली निरीक्षक सतेंद्र सिंह राघव ने कोतवाली में पत्रकारों को बताया कि शव मिलने के बाद से ही पुलिस अधीक्षक विकास कुमार वैद्य ने सीओ मनोज शर्मा के नेतृत्व में घटना के खुलासे के लिए टीम गठित की थी। इसमें एसओजी एवं सर्विलांस टीम भी शामिल थी। पड़ताल में मृतक के मोबाइल नंबर के के आधार पर उसकी लोकेशन मालूम की गई और आरोपियों की गिरफ्तारी की गई। कोतवाली निरीक्षक ने बताया कि मृतक योगेंद्र उर्फ पप्पू एवं गिरफ्तार आरोपी बैनीराम पुत्र हरदयाल निवासी इगलास रोड की पुत्री के मध्य करीब पांच साल पहले से प्रेम प्रसंग चल रहा था।
विज्ञापन

पांच मई को बैनीराम की पुत्री की शादी होना तय थी। उसकी बरात दिल्ली से आनी थी। मृतक पप्पू उसकी शादी का विरोध कर रहा था और मरने-मारने की धमकी दे रहा था। मृतक पप्पू पहले से ही शादीशुदा था। 24 अप्रैल की रात को जब बैनीराम और उसकी पत्नी मकान के नीचे की मंजिल मे सोए थे। तभी बैनीराम की पुत्री ने फोन करके पप्पू को अपने घर बुला लिया। उसने पप्पू को नशीला पदार्थ खिला दिया, जिससे उसकी बेचैनी बढ़ गई। इसके बाद पप्पू के साथ बेरहमी से युवती ने मारपीट की, जिससे उसके अंदरूनी चोटें आईं और पप्पू की मौत हो गई।
25 अप्रैल की सुबह बैनीराम अपनी रिश्तेदारी में शादी के कार्ड बांटने के लिए चला गया। शाम को घर लौटा तो उसे पप्पू की मौत की जानकारी हुई। देर रात बैनीराम एवं उसकी पुत्री ने पप्पू के शव को उपरी मंजिल से रस्सी से घर के नीचे खड़ंजे पर उतार लिया। वहां से बैनीराम और उसकी पुत्री ने पप्पू के शव को हाथ-पैर पकड़कर घर के सामने सड़क पार कर फेंक दिया। 26 अप्रैल की सुबह जब लोग टहलने के लिए सड़क पर निकले तो पप्पू का शव सड़क किनारे पड़ा देखा। पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने फॉरेंसिक एक्सपर्ट और डॉग स्क्वायड को मौके पर बुलाया। मृतक के भाई बृजेश की तहरीर के आधार पर इस मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ।
विज्ञापन

गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र सिंह राघव, एसओजी प्रभारी गिरीशचंद्र गौतम, सर्विलांस प्रभारी अभय कुमार, एसआई प्रिया चौधरी, प्रेमनाथ, भीमसेन, राकेश कुमार, विजय नागर, सचिन शर्मा, चेतन राजौरा, अरविंद कुमार, योगेंद्र कुमार, हरिकेश, राजकुमारी, त्रिलोकचंद्र पाठक आदि लोग शामिल थे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें