फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : जेसीबी ने तोड़े अतिक्रमण, मची खलबली

विज्ञापन
हाथरस : अतिक्रमण हटाती जेसीबी। संवाद - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन

तयशुदा कार्यक्रम के अनुसार मंगलवार को पुलिस-प्रशासन ने नगर पंचायत के साथ मिलकर अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाया। जेसीबी की मदद से कच्चे-पक्के अतिक्रमण को ध्वस्त किया गया। अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को कड़ी चेतावनी दी गई। निर्देशों को नजरअंदाज करने का खामियाजा कई दुकानदारों को भुगतना पड़ा।
बाजारों और राजमार्ग पर अतिक्रमण के चलते आए-दिन लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। बाजारों का अतिक्रमण और जाम दुर्घटना का कारण बनता है, इसलिए लगातार शासन अतिक्रमण को लेकर पुलिस प्रशासन पर दबाव बनाए हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को उपजिलाधिकारी (एसडीएम) शिव सिंह, सीओ ब्रह्म सिंह, ईओ लल्लन राम यादव, प्रभारी निरीक्षक शिवकुमार शर्मा ने काफी पुलिस बल और जेसीबी के साथ मुख्य बाजार में अतिक्रमण हटवाने के लिए अभियान चलाया। कई दुकानों के टिनशेड भी जेसीबी ने ध्वस्त कर दिए। मुख्य बाजार में आधा दर्जन से अधिक दुकानदारों के तख्त जब्त कर लिए गए। ढकेल लगाने वालों को पटरियां खाली करने के सख्त निर्देश दिए गए। टीम के बाजार में प्रवेश करते ही अतिक्रमणकारियों में खलबली मच गई। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें