हाथरस : इगलास रोड पर जिला कारागार की भूमि।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
गांव बीछिया के निकट बनने जा रही जिला जेल की डिजायन लखनऊ में तैयार हो रही है। करीब 25 एकड़ भूमि पर इस जेल का निर्माण होगा। लोक निर्माण विभाग द्वारा भूमि के समतलीकरण की रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है। डिजायन को हरी झंडी मिलने के बाद लोक निर्माण विभाग द्वारा आगे का काम किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि लंबे समय बाद जिले में जिला जेल के निर्माण की मंजूरी शासन से मिली है। इसके लिए भूमि का अधिग्रहण भी हो चुका है। लोनिवि द्वारा भूमि के समतलीकरण का सर्वे कर इसकी रिपोर्ट भी शासन को भेज दी गई है। अब लखनऊ में जेल निर्माण के लिए डिजायन तैयार हो रही है।
उसके बाद बजट की स्वीकृति मिलेगी। उसके बाद टेंडर प्रक्रिया पूरी की जाएगी। तब जेल निर्माण की शुरुआत होगी। लोनिवि के एक्सईएन आनंद कुमार का कहना है कि जेल निर्माण के लिए लखनऊ में डिजायन तैयार हो रही है। हरी झंडी मिलने के बाद टेंडर आदि की प्रक्रिया होगी।