फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: जमकर बरसे बदरा, हर तरफ पानी ही पानी

विज्ञापन
हाथरस: बरिश के दौरान कोतवाली सदर में भरा पानी। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शहर में शुक्रवार की सुबह मूसलाधार बारिश हुई। बारिश से शहर ताल-तलैया बन गया। अधिकांश इलाकों में जलभराव हो गया। काफी घरों और कुछ सरकारी कार्यालयों में पानी में भर गया। शहर की सीवरेज और ड्रेनेज व्यवस्था चरमरा गई और नाले-नालियाें का पानी ओवर फ्लो होकर सड़कों पर आ गया। लोगों की सामान्य दिनचर्या भी बेहद प्रभावित हुई।
शुक्रवार की सुबह करीब डेढ़ घंटे तक मूसलाधार बारिश हुई, जिससे शहर की सीवरेज और ड्रेनेज व्यवस्था की कलई खुल गई। नाले और नालियाें का पानी ओवरफ्लो होकर सड़क पर आ गया और वहां बहने लगे। शहर के ज्यादातर इलाकों में घुटनों-घुटनों पानी भर गया। शहर के चामड़ गेट, मेंडू गेट, भूरापीर, मुरसान गेट, तरफरा रोड, बिजली कॉटन मिल रोड, आवास-विकास कॉलोनी, लहरा रोड, वाटर वर्क्स कॉलोनी, जलेसर रोड, बीएच ऑयल मिल रोड, सरक्यूलर रोड, सीयल खेड़ा और किला गेट सहित अधिकांश इलाकों में घुटनों तक पानी भर गया।
विज्ञापन

कई इलाकों में नाले-नालियों का गंदा पानी घरों में घुस गया। कोतवाली सदर, पुराना एसपी ऑफिस सहित कई सरकारी दफ्तरों में पानी भर गया। बारिश तो करीब डेढ़ घंटे बाद थम गई, लेकिन दोपहर तक कई स्थानों से पानी की निकासी नहीं हुई थी और लोग बेहद परेशान दिखे। लोगों ने जैसे-तैसे पानी को घरों से निकाला। बारिश के कारण सरकारी, अर्ध सरकारी कार्यालयों को जाने वाले कर्मी देरी से पहुंचे। पूरे दिन कार्यालय में अन्य दिनों की अपेक्षा भीड़ कम रही। बारिश बंद होने के बाद हालांकि बाजारों में जरूर चहल पहल दिखाई दी। मंडी समिति परिसर में भी बाहर से सब्जी लेकर आए किसानों व आढ़तियों को काफी नुकसान हुआ।
कई स्थानों पर हुए फाल्ट, बिजली ठप
हाथरस। बारिश से शहर के गिजरौली, नवीपुर, प्रगतिपुरम, कांशीराम टाउनशिप और देहात के मुरसान, अल्हैपुर, तुरसैन, महौ, सलेमपुर आदि बिजलीघरों से निकलने वाले फीडरों की लाइनों में फाल्ट हो गया। इस कारण कई घंटे शहर में बिजली संकट रहा। देहात में कर्मी शाम तक फाल्ट को दूर कर बिजली आपूर्ति को सामान्य करने में जुटे रहे।
विज्ञापन

गिरे पेड़ व दीवारें, आवागमन अवरुद्ध
हाथरस। बारिश के चलते कई स्थानों पर पेड़ उखड़ गए और दीवारें गिर गई। इससे हादसे होने से बच गए। अलीगढ़ रोड पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज के निकट एक मंदिर की दीवार ढह गई और पेड़ उखड़ गया। इसकी वजह से वहां जाम लग गया। कई होर्डिंग्स भी उखड़ गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें