फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: बाइक सवार बदमाशों ने किराना व्यापारी के बेटे से एक लाख रुपये से भरा थैला लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

नगर की राममंदिर गली में बृहस्पतिवार की रात करीब आठ बजे बाइक सवार दो बदमाश कस्बे के एक किराना व्यापारी के बेटे से करीब एक लाख रुपये से भरा थैला लूटकर ले गए। इस दुस्साहसिक घटना से कस्बे में सनसनी फैल गई और व्यापारी आक्रोशित हो गए।
जानकारी के मुताबिक कस्बे की सब्जी मंडी में मनोज कुमार गर्ग पुत्र महेश चंद्र गर्ग की किराने की थोक की दुकान है। बृहस्पतिवार की रात करीब आठ बजे मनोज का 10 वर्ष का बेटा काव्य गर्ग अपनी दुकान के नौकर लक्कड़ के साथ मोपेड से दुकान से घर आ रहा था। काव्य के हाथ में बिक्री के रुपयों से भरा थैला लगा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब काव्य कस्बे की राम मंदिर गली में अपने घर के पास पहुंचा तो पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने झपट्टा मारकर उससे थैला छीन लिया और अंधेरे का लाभ उठाकर तेज रफ्तार से बाइक लेकर भाग जाने में सफल रहे। घटना के बाद मौके पर काफी लोगों के अलावा व्यापारी भी पहुंच गए। घटना से व्यापारियों में आक्रोश है। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई। पीड़ित व्यापारी के साथ कस्बे के अन्य व्यापारी एकत्रित होकर थाने पहुंच गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें