न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरसमंगलवार की सुबह और दोपहर को थोड़ी देर रिमझिम बारिश हुई।शहर में ड्रेनेज और सीवरेज की व्यवस्था ठप है।सोमवार को भी हल्की बारिश में ही नाले-नालियाें का पानी सड़क पर आ गया और कई स्थानों पर जलभराव हो गया।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
मंगलवार की सुबह और दोपहर को थोड़ी देर रिमझिम बारिश हुई। शहर में कई स्थानों पर जलभराव हो गया। मंगलवार को पूरे दिन आसमान में बादल छाये रहे।
लोगों को एकबारगी लगा कि तेज बारिश हुई, लेकिन थोड़ी देर ही रिमझिम बारिश हुई। शहर में ड्रेनेज और सीवरेज की व्यवस्था ठप है। ऐसे में जरा सी बारिश में ही नाले-नालियाें का पानी उफनपर सड़क पर आ जाता है।
सोमवार को भी हल्की बारिश में ही नाले-नालियाें का पानी सड़क पर आ गया और कई स्थानों पर जलभराव हो गया। लोगों ने परेशानी झेलीं। कई इलाकों में पहले से ही जलभराव था। वहां लोगों को और ज्यादा परेशानी हुई। संवाद